B-P-Adsense

आचार्य मनु का जीवन परिचय और मनु से सम्बंधित प्रश्न

आचार्य मनु का जीवन परिचय और मनु से सम्बंधित प्रश्न:

आचार्य-मनु-का-जीवन-परिचय-और-मनु-से-सम्बंधित-प्रश्न
आचार्य-मनु-का-जीवन-परिचय-और-मनु-से-सम्बंधित-प्रश्न

आचार्य मनु का जीवन परिचय -- ( Life introduction of Acharya Manu ):

मनु के जीवन काल के संबंध में ऐतिहासिक दृष्टि से कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है प्राचीन भारतीय ग्रंथों में प्रतीकात्मकता का इतना विस्तृत प्रयोग किया गया है जिससे यह पता लगाना कठिन है कि वास्तव में मनु कौन थे? क्या वह एक ऐतिहासिक पुरुष थे अथवा धर्म के आदि स्त्रोत के प्रतीक थे जिनके नाम के साथ धार्मिक दृष्टि से प्रमाणित सामग्री जुड़ती चली आई?

सनातन धर्म के अनुसार मनु संसार के प्रथम पुरुष थे। मनु का जन्म आज से लगभग 19700 साल पूर्व हुआ था। ये ब्रह्मा के मानस पुत्रों में से थे जिनका विवाह ब्रह्मा के दाहिने भाग से उत्त्पन्न में शतरूपा से हुआ था। प्रथम मनु का नाम स्वयंभुव मनु था जिनके संग प्रथम स्त्री थी शतरूपा। ये 'स्वयं भू' (अर्थात स्वयं उत्पन्न, अर्थात बिना माता-पिता के उत्पन्न) होने के कारण ही यह स्वयंभुव कहलाये। स्वयंभुव मनु को आदि भी कहा जाता है आदि का अर्थ होता है 'प्रारंभ' 

मनु जो एक धर्मशास्त्रकार थे, जिनके नाम के साथ धार्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक सामग्री जुड़ती चली आई है, क्या मानव धर्मशास्त्र को उन्होंने स्वयं लिखा है अथवा यह प्राचीन भारत के ऋषियों या मनीषियों के चिंतन का संकलन मात्र है, जिसे मनु के साथ जोड़कर प्रमाणिकता प्रदान की गई। मनु जो एक धर्मशास्त्रकार थे, धर्माचरण की शिक्षा देने के लिए आदि पुरुष स्वयंभू मनु ने एक स्मृति की रचना की जो मनुस्मृति के नाम से विख्यात है

प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में आचार्य मनु की जीवन गाथा के विषय में कई सारे उल्लेख मिलते हैं। कहा जाता है कि जब संपूर्ण विश्व महाप्रलय के आवेग से ध्वस्त होकर जलप्लावित हो गया तो मन ही शेष रहे, जिन्होंने नए रूप में मानव समाज की संरचना की। और माना जाता है कि वर्तमान मानव समाज उसी का विकसित रूप है।

आचार्य मनु से सम्बंधित प्रश्न:

1. मनु कौन थे और किस जाति के थे?
मनु महाराज एक ब्राम्हण थे, जाति के कारण नहीं अपितु ब्रम्ह को जानने के कारण।

2. मनु का जन्म कब और कहां हुआ था? 
हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार राजा वैवस्वत मनु का जन्म 6382 विक्रम संवत पूर्व वैशाख कृष्ण पक्ष 1 को हुआ था अर्थात ईसा पूर्व 6324 को हुआ था। इसका मतलब कि आज से 8,340 वर्ष पूर्व राजा मनु का जन्म हुआ था। वैवस्वत मनु को श्राद्धदेव भी कहते हैं।

3. मनु का असली नाम क्या था?
प्रथम मनु का नाम स्वयंभुव मनु था, जिनके संग प्रथम स्त्री थी शतरूपा।

4. मनु की पत्नी कौन थी?
शतरूपा

5. मनु किसके पुत्र थे
मनु ब्रह्माजी के मानस पुत्र थे।

6. 14 मनु के नाम
(1) स्वायम्भुव, (2) स्वारो‍‍चिष, (3) उत्तम, (4) तामस, (5) रैवत, (6) चाक्षुष, (7) वैवस्वत, (8) सावर्णि, (9) दक्षसावर्णि, (10) ब्रह्मसावर्णि, (11) धर्मसावर्णि, (12) रुद्रसावर्णि, (13) देवसावर्णि तथा (14) इन्द्रसावर्णि।

जरूर पढ़े - Must Read -

1. आपका संकल्प ही आपका भाग्य निर्धारित करता है- आपका सपनों का जीवन क्या है? आप अपने लिए कैसा भाग्य बनाना चाहते हैं? एक बिंदु पर, हमारे पास एक सुराग है कि यह क्या हो सकता है। हालाँकि, यह समय के साथ बदलता रहता है। हम एक और सपना या लक्ष्य सिर्फ इसलिए देखते हैं क्योंकि पहले वाला हासिल करना असंभव लगता है। Read More

2. बाह्य और आंतरिक पुरस्कार क्या हैं? - Internal Rewards and External Rewardsआपको अपने सपनों का पालन करने के लिए क्या प्रेरित करता है? हम जीवन में जो कुछ भी करते हैं, हम पुरस्कार के लिए करते हैं। पुरस्कार सेवा, प्रयास या उपलब्धि की मान्यता में दिया गया कुछ भी है। पुरस्कार दो प्रकार के होते हैं: आंतरिक पुरस्कार और बाहरी पुरस्कार। आज हम बाह्य और आंतरिक में क्या अंतर है? इसी के बारे में समझने जा रहे है। Read More

3. आप अपने सपने को कैसे हासिल करने जा रहे हैं? या अपने सपने की ओर पहला कदम कैसे उठाएं?- जब हम अपने सपनों को साकार करते हैं, तो जीवन हमें इसके बारे में कुछ करने के लिए कहता है। फिर, अपने सपनों की यात्रा की ओर पहला कदम उठाना आवश्यक है। हालाँकि, यात्रा का सबसे कठिन हिस्सा यह पहला कदम है। क्यूंकि उस पहले कदम में ही आप यह सोचते होंगे कि आप अपने सपने को कैसे हासिल करने जा रहे हैं? या अपने सपने की ओर पहला कदम कैसे उठाएं? तो आइये शुरू करते है सपनों को साकार करने के ज्ञान को। Read More

4. अपना भविष्य कैसे बनाएं?- How to make your future?लीडर्स पर बरसों तक हुए 3300 से ज्यादा अध्ययनों में पाया गया है कि महान लीडर्स में एक ऐसा खास गुण होता है , जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। यह गुण है भविष्य -द्रष्टा होने का। लीडर्स के पास भविष्य - दृष्टि होती है ; गैर लीडर्स के पास नहीं होती। Read More

5. समाज को सामाजिक संबंधों का जाल क्यो कहा जाता है?समाज एवं सामाजिक संबधों की अवधारणा में समाज और सामाजिक समबन्धों को हम अलग अलग रूप या एक जाल के रूप में देखते है। समाज के अर्थ के सम्बन्ध में समाजशास्त्रियों के बीच काफी मतभेद है।  अभी तक कोई सर्वमान्य परिभाषा उपलब्ध नहीं है किसी ने समाज शब्द का प्रयोग व्यक्तियों के समूह के लिए किया है, तो किसी ने समुदाय के लिए | किसी ने समस्त राष्ट्र के लिए तो किसी ने समस्त मानव जाती के लिए, तो किसी ने पूरी मानव-सभ्यता के लिए किया है। Read More
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url